अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के चर्चा में आने का कारण कोई और नहीं, बल्कि उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ही हैं, जिन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।
फैंस ने अनुष्का शर्मा से मांगा ये जवाब
इन सभी सवालों के जवाब फैंस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से मांग रहे हैं और लगातार उनसे क्रिकेटर के सोशल मीडिया से अचानक गायब होने की वजह पूछ रहे हैं। एक यूजर ने अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर कमेंट बॉक्स में लिखा, “लौट आओ कोहली जी।” दूसरे यूजर ने लिखा, “भाभी भैया के अकाउंट को क्या हो गया है।”

एक और अन्य यूजर ने लिखा, “चीकू भैया ने मेरे को क्यों ब्लॉक किया है। मेरे को इसका जवाब चाहिए, क्या मतलब है आपने मेरी जगह ले ली है।” एक और अन्य यूजर ने लिखा, “भैया के फोन को क्या हुआ है, वह कहां हैं।” एक फैन ने उदास होते हुए लिखा, “आप अकाउंट फिर एक्टिवेट कर दो किंग भैया, अब मजाक नहीं हो रहा है।”







