मीरा नायर से जुड़ा मेल अमेरिकी फिल्म पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने एपस्टीन को 21 अक्टूबर 2009 को भेजी थी। इसमें पेगी सीगल ने लिखा है कि वह गिस्लीन मैक्सवेल (एपस्टीन की गर्लफ्रैंड और अपराधी) के मैनहट्टन टाउनहाउस से एक आफ्टर-पार्टी से लौटी हैं। मीरा नायर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां हैं।
मीरा नायर की फिल्म की खुशी में मैक्सवेल ने पार्टी रखी थी
मैक्सवेल के घर पर हुई यह पार्टी मीरा नायर की 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘एमेलिया’ से जुड़ी थी। फिल्म में हिलेरी स्वैंक ने एविएटर एमेलिया ईयरहार्ट का किरदार निभाया था और रिचर्ड गियर उनके पति जॉर्ज पुटनम के रूप में थे।
ईमेल में सीगल ने बताया कि पार्टी में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और मीरा नायर समेत कई बड़े नाम मौजूद थे। यह ईमेल अमेरिकी न्याय विभाग की शुक्रवार को जारी की गई नई फाइलों का हिस्सा है।

for more latest news read ucfindianews







