“ईशान किशन ने ही मैच बदल दिया. अगर ईशान किशन का बल्ला नहीं चलता तो टीम इंडिया को मुश्किल होती.”
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ये बात कहते हुए पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत को मिली 61 रन की जीत का श्रेय ईशान किशन को दिया.
अहम मुकाबले में खेली गई ईशान किशन की 77 रन की तारीफ़ भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी हो रही है.
ईशान किशन की ये पारी इसलिए भी ख़ास रही क्योंकि कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की मुश्किल मानी जा रही पिच पर उनके अलावा मैच में कोई और बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं लगा पाया.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा, “ईशान किशन ने आउट ऑफ़ द बॉक्स सोचा और जिस तरह से जिम्मेदारी को संभाला वो कमाल था.”
Post Views: 2








