यूपी में कल से 5 दिन बारिश, फिर ठंड बढ़ेगी:कोहरे से लखनऊ में 8 फ्लाइट्स लेट, पहाड़ों पर बर्फबारी से पलटेगा मौसम
यूपी में कल से 5 दिन बारिश हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। इसके बाद ठंड एक बार फिर अपना असर दिखाएगी। फिलहाल 2 दिनों से लोगों को कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिली हुई है।
आगरा में बुधवार सुबह गलन और कोहरे से राहत रही। हालांकि सुबह सर्दी का असर बरकरार रहा। तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहा। 22 और 23 जनवरी को बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिसके बाद एक बार फिर से तापमान गिर सकता है।
बीकानेर शहर में बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। लगातार तीन दिन तक घने कोहरे के बाद बुधवार सुबह साढ़े सात बजे हल्की धूप जमीन तक पहुंची। धूप निकलते ही लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली और दिन की शुरुआत पहले की तुलना में बेहतर रही।

Post Views: 28







