Home » राजनीति » गरीबों को मिलेंगी मुफ्त दवा, झारखंड में खुलेंगे 700 अबुआ मेडिकल स्टोर

गरीबों को मिलेंगी मुफ्त दवा, झारखंड में खुलेंगे 700 अबुआ मेडिकल स्टोर

अबुआ मेडिकल स्टोर
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
अबुआ मेडिकल स्टोर
अबुआ मेडिकल स्टोर

रांची : झारखंड सरकार ने आम जनता के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्यभर में 700 “अबुआ मेडिकल स्टोर” खोले जाएंगे। इन स्टोर्स के जरिए गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस योजना से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत मिलेगी बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सस्ती व समय पर दवा उपलब्ध कराने की समस्या भी दूर होगी।

सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर जिले और प्रखंड में चरणबद्ध तरीके से ये स्टोर शुरू किए जाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य के सुदूर इलाकों तक दवाइयां पहुंचाना है ताकि इलाज के अभाव में किसी गरीब की जान न जाए। उन्होंने इस पहल को गरीबों और जरूरतमंद परिवारों के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों को मजबूत बनाएगी और दवा के अभाव में किसी की जान नहीं जाएगी।

राज्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान’

यह घोषणा उस समय हुई जब राज्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान’ की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के इंदौर से करेंगे, जबकि झारखंड में पंचायत स्तर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसमें महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान के तहत ब्लड डोनेशन, बीपी, शुगर और कैंसर जैसी बीमारियों की मुफ्त जांच की जाएगी। साथ ही महिलाओं को पोषण और आहार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। मौके पर ही आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग कार्ड भी बनाए और वितरित किए जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने खुद इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जंग के माहौल में भारत ने 50 हजार लोगों को इजरायल भेजने पर सहमति क्यों जताई? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा का जो ज्वाइंट स्टेमेंट जारी हुआ है, उसके मुताबिक भारत अगले पांच सालों में 50,000 कामगार इजरायल भेजेगा

  “मैं यहां रोज़ी-रोटी कमाने आया था, लेकिन खतरनाक बमों और मिसाइलों के हमलों के बीच जान बचाना मुश्किल हो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों की लड़ाई में क्या तीसरा बाजी मारेगा? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सबसे बड़े दावेदार हैं लेकिन इनके बीच एक तीसरा चेहरा भी है

  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल इसी साल जुलाई में खत्म होने जा रहा है. उन्हें

आपकी जेब पर कैसे चोट लगा सकती है ईरान की जंग? अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने वैश्विक तेल बाजार में खलबली मचा दी है. भारत के लिए यह न केवल महंगाई का खतरा है, बल्कि खाड़ी देशों से आने वाले रेमिटेंस और व्यापार के लिए भी बड़ी चुनौती है

  अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से भारत की बेचैनी बढ़ गई है. भारत का नफा-नुकसान इस

लंबी रेस का पक्का फॉर्मूला सुधार की महत्वाकांक्षा और राजकोषीय विकल्पों से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, नौकरियों और निवेशकों के विश्वास तक बोर्ड ऑफ इंडिया टुडे इकोनॉमिस्ट्स (बाइट) ने 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट के वादों का व्यापक विश्लेषण किया है.

  प्र. आपकी राय में बजट में फोकस वाले तीन सबसे बड़े क्षेत्र कौन से हैं? ● नीलकंठ मिश्र: पहला और सबसे

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x