चांदी-सोने के दाम में आज 10 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 10 फरवरी को एक किलो चांदी की कीमत 5,435 रुपए बढ़कर 2,59,100 रुपए किलो पर पहुंच गई है। चांदी दो दिन में ₹14,141 महंगी हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,44,929 रुपए किलो थी।
वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,379 रुपए बढ़कर 1,56,255 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को ये 1,54,876 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
Post Views: 1








