Home » अंतरराष्ट्रीय » चीन ने 3 साल में 30 से ज्यादा जनरल हटाए:कई अचानक गायब हुए; जिनपिंग के वफादारी टेस्ट में सेना का नेतृत्व खाली हुआ

चीन ने 3 साल में 30 से ज्यादा जनरल हटाए:कई अचानक गायब हुए; जिनपिंग के वफादारी टेस्ट में सेना का नेतृत्व खाली हुआ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चीन की सेना में बीते तीन सालों में ऐसा बदलाव हुआ है, जो देश के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले तीन सालों में 30 से ज्यादा जनरल और एडमिरल को या तो बर्खास्त किया है या फिर वे अचानक गायब हो गए हैं।

जिनपिंग ने 2023 में जो सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) बनाई थी, उसमें भी सिर्फ एक जनरल बचे हैं। हटाए जाने वालों में टॉप जनरल झांग यूक्सिया भी शामिल हैं। इनकी जिम्मेदारी सेना को युद्ध के लिए तैयार करने की थी। इनमें से कई पर भ्रष्टाचार का आरोप है। हालांकि, जानकारों के अनुसार यह मुहिम जिनपिंग की वफादारी तय करने की भी प्रक्रिया है।

झांग यूक्सिया के साथ ही जनरल लियू झेनली को भी हटा दिया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 2023 की शुरुआत में चीन के पास 30 जनरल और एडमिरल थे जो विशेष विभागों और थिएटर कमांड्स चला रहे थे। अब केवल सात जनरल ही सक्रिय भूमिका में बचे दिख रहे हैं।

 

चीनी जनरल पर अमेरिका को न्यूक्लियर सीक्रेट बेचने के आरोप

चीन में सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) के वाइस चेयरमैन झांग यूक्सिया के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन पर चीन के न्यूक्लियर हथियार से जुड़ी सीक्रेट जानकारी अमेरिका को लीक करने का आरोप है।

झांग को 24 जनवरी को पद से हटाया गया था। चीनी रक्षा मंत्रालय ने उन पर अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। झांग पर CMC के अंदर अपनी अलग गुटबाजी करने और पार्टी में फूट डालने का भी आरोप है।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जरूरत की खबर- व्हाइट या ब्राउन शुगर, कौन-सी बेहतर:क्या डायबिटिक लोगों के लिए ब्राउन शुगर सेफ है, जानें दोनों के फायदे-नुकसान

जरूरत की खबर- व्हाइट या ब्राउन शुगर, कौन-सी बेहतर:क्या डायबिटिक लोगों के लिए ब्राउन शुगर सेफ है, जानें दोनों के

नेशनल (NATIONAL)

अरुणाचल की कबाक यानो ने माउंट एकांकागुआ पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया 1 फरवरी को भारतीय पर्वतारोही कबाक यानो ने

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप एनालिसिस:ग्रुप D में पिछली फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान, ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा। ICC के मेगा इवेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x