आस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 19वां मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।
जिम्बाब्वे ने 5 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट और तादिवानाशे मारुमनी क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श इंजरी के कारण नहीं खेल रहे है। वे पिछला मैच भी नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड कप्तानी कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा।
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर।








