Home » सामाजिक मुद्दे » टी-20 वर्ल्डकप-श्रीलंका ने ओमान को 226 रन का टारगेट दिया:दासुन टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले श्रीलंकाई, मेंडिस-रत्नायके के भी अर्धशतक

टी-20 वर्ल्डकप-श्रीलंका ने ओमान को 226 रन का टारगेट दिया:दासुन टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले श्रीलंकाई, मेंडिस-रत्नायके के भी अर्धशतक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप के 16वें मैच में ओमान को 226 रन का टारगेट दिया है। ओमान ने कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। दोनों टीमें ग्रुप-बी में हैं।

श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। टीम के लिए कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और दासुन शनाका (50) ने अर्धशतक लगाए। शनाका ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। वे श्रीलंका के लिए टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट लिए। जय ओडेदरा और सुफियान महमूद को 1-1 विकेट मिला। कुसल मेंडिस रन आउट हुए।

मैच का स्कोरकार्ड…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैजल, जय ओडेदरा।

लाइव अपडेट्स

20 मिनट पहले

जितेन ने 19वें ओवर में लगातार 2 विकेट लिए

  • जितेन रामानंदी ने 19वें ओवर में लगातार दो विकेट लिए। ओवर की पहली ही गेंद पर दासुन शनाका का तूफानी सफर खत्म हो गया। फुल और ऑफ के बाहर गेंद पर उन्होंने लॉफ्टेड ड्राइव खेला, लेकिन शॉट में ऊंचाई नहीं मिली। लॉन्ग-ऑफ पर नदीम खान ने आसान कैच लपक लिया। शनाका 20 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।
  • ओवर की दूसरी बॉल पर कुसल मेंडिस 45 गेंदों में 61 रन (7 चौके) बनाकर रन आउट हो गए।
38 मिनट पहले

शनाका ने श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाई

18वें ओवर में श्रीलंका ने 19 रन ठोक दिए। पांचवीं बॉल पर शनाका ने यॉर्कर लेंथ गेंद को डीप स्क्वायर तक रन में बदला और इसी के साथ सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज का टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी है, और यह रिकॉर्ड शनाका के नाम दर्ज हो गया।

50 मिनट पहले

कुसल मेंडिस की 19वीं टी-20 इंटरनेशनल फिफ्टी

15वें ओवर में श्रीलंका ने 7 रन जोड़े। ओवर की पहली गेंद पर शनाका को थोड़ी फ्लाइट मिली, लेकिन गेंद नीची रही और उनके बल्ले के नीचे से निकल गई। अगली गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड में कट लगाकर एक रन लिया। तीसरे बॉल पर कुसल मेंडिस ने मिडिल पर फ्लाइटेड गेंद को लॉन्ग-ऑन के पास गैप में खेलकर दो रन लिए और इसी के साथ अपना 19वां टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने रिवर्स स्वीप की कोशिश की, गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्लिप के पास से निकल गई और दो रन मिल गए। पांचवीं गेंद पर पॉइंट के पास सिंगल और आखिरी गेंद पर शनाका ने लॉन्ग-ऑन की ओर एक रन लेकर ओवर खत्म किया।

55 मिनट पहले

पवन रत्नायके आउट, 94 रन की साझेदारी खत्म

14वें ओवर की तीसरी बॉल पर जितेन रामानंदी ने पवन रत्नायके को बोल्ड कर दिया। रामानंदी ने गति में बदलाव करते हुए उंगलियां सीम पर रोल कीं और गेंद को सीधा रखा। रत्नायके लैप स्वीप खेलने के लिए काफी आगे निकले, लेकिन गेंद को पूरी तरह मिस कर गए। नतीजा यह रहा कि लेग स्टंप उखड़ गया।नरत्नायके ने 28 गेंदों में 60 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनके विकेट के साथ 94 रन की साझेदारी का भी अंत हुआ। पवन और कुसल मेंडिस के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 बॉल पर 94 रन की साझेदारी हुई।

12:10 PM12 फ़रवरी 2026

पवन का अर्धशतक

सुफयान महमूद के इस ओवर में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने पूरी तरह दबदबा बना लिया और कुल 19 रन बटोर लिए। ओवर की शुरुआत कुसल मेंडिस ने शानदार चौके से की। अगली गेंद पर मिड-विकेट के पास गैप में शॉट खेलकर दो रन लिए और फिर एक सिंगल लेकर स्ट्राइक रत्नायके को दी। इसके बाद पवन रत्नायके ने ड्राइव किया और चौका जड़ते हुए अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। पवन ने 24 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

11:59 AM12 फ़रवरी 2026

श्रीलंका का स्कोर 100 पार

सुफयान महमूद को दोबारा बॉलिंग अटैक पर लाया गया और उनके इस ओवर में श्रीलंका ने लगातार छह सिंगल लेकर 6 रन बटोरे। बल्लेबाजों ने बिना जोखिम लिए स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया। श्रीलंका ने इस ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए। 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 102/2 है।

11:53 AM12 फ़रवरी 2026

10 ओवर के बाद श्रीलंका 96/2

पावरप्ले के बाद श्रीलंका की पारी को पवन रत्नायके और कुसल मेंडिस ने मजबूती से संभाला है। 10वें ओवर में वसीम अली के खिलाफ 17 रन आए और टीम का स्कोर 96/2 पहुंच गया।

11:44 AM12 फ़रवरी 2026

पावरप्ले में श्रीलंका ने 58 रन पर 2 विकेट गंवाए

पहले छह ओवर में मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरा रहा। श्रीलंका की शुरुआत कमिल मिशारा ने आक्रामक अंदाज में की और कुछ शानदार चौकों के साथ टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि दूसरे ओवर में जय ओडेदरा ने ओमान को पहली सफलता दिलाते हुए मिशारा को 8 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद कुसल मेंडिस ने जिम्मेदारी संभाली और कुछ चौकों के साथ रनरेट को ज्यादा किया। तीसरे ओवर में मेंडिस के खिलाफ ओमान ने LBW की अपील पर रिव्यू लिया, लेकिन वह गलत साबित हुआ और टीम ने एक रिव्यू गंवा दिया। वसीम अली के पहले ओवर में 13 रन आए, जिससे श्रीलंका ने दबाव कम किया। हालांकि ओमान ने वापसी करते हुए सही समय पर रिव्यू लिया और मेंडिस को 13 रन पर LBW कर दिया। छह ओवर के खेल के बाद मुकाबला संतुलित नजर आया, जहां श्रीलंका ने 58 रन तो बनाए लेकिन दो अहम विकेट भी गंवा दिए।

11:37 AM12 फ़रवरी 2026

ओमान का सफल रिव्यू, निसांका आउट

सुफयान महमूद ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया। उन्होंने हल्की शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जो पिच पर स्किड करते हुए तेजी से अंदर आई। पथुम निसांका लाइन के पार शॉट खेलने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद उनके बैक थाई पर जा लगी। ओमान खिलाड़ियों ने जोरदार LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने उंगली नहीं उठाई। इसके बाद ओमान ने तुरंत रिव्यू लिया। अल्ट्राएज में साफ हुआ कि बल्ले का कोई संपर्क नहीं था। जब बॉल ट्रैकिंग देखी गई तो तीनों रेड दिखे, गेंद सीधे मिडिल स्टंप से टकरा रही थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और निसांका को आउट करार दिया गया। शानदार रिव्यू के साथ ओमान को अहम सफलता मिली। निसांका 11 गेंदों में 13 रन (2 चौके) बनाकर LBW हुए। इस विकेट के बाद खिलाड़ियों ने छोटा ड्रिंक्स ब्रेक भी लिया।

11:29 AM12 फ़रवरी 2026

ओमान ने रिव्यू गंवाया

शाह फैजल की गेंद पर कुसल मेंडिस के खिलाफ जोरदार LBW की अपील हुई। ओमान ने आखिरी सेकेंड में रिव्यू लेने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ। पहली नजर में ही लग रहा था कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल रही है। गेंद थोड़ी शॉर्ट थी, मेंडिस पुल शॉट खेलने गए लेकिन चूक गए। गेंद उनके जांघ के ऊपरी हिस्से (थाई पैड) पर लगी और ऑफ साइड की ओर चली गई। बॉल ट्रैकिंग में साफ दिखा कि गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर पिच हुई थी, इसलिए आउट होने का सवाल ही नहीं था। ऐसे में ओमान ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया।

11:15 AM12 फ़रवरी 2026

ओडेदरा ने मिसारा को बोल्ड किया

जय ओडेदरा ने ओमान को पहली सफलता दिला दी है। कमिल मिशारा 8 रन बनाकर बोल्ड हो गए। ओडेदरा ने इस गेंद को थोड़ी धीमी गति से फेंका, जो पिच से ज्यादा टर्न नहीं हुई बल्कि सीधे बल्ले के नीचे से निकल गई। मिशारा ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी उम्मीद से धीमी आई और अंदर आती हुई मिडिल स्टंप से टकरा गई। मिसारा शॉट सिलेक्शन सही नहीं था और श्रीलंका को शुरुआती झटका लग गया। मिशारा ने 7 गेंदों में 8 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल थे।

11:02 AM12 फ़रवरी 2026

इंजर्ड वनिंदू हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर हुए

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग मैच के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इससे पहले तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी कंधे में लगी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

10:49 AM12 फ़रवरी 2026

ओमान ने टॉस जीता

टॉस के दौरान श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने सिक्का उछाला, जबकि ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने हेड्स कॉल किया। सिक्का ओमान के फेवर में गिरा और टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

10:46 AM12 फ़रवरी 2026

वर्ल्ड कप में 2 ही मैच जीत सका ओमान

टी-20 इंटरनेशल में श्रीलंका और ओमान पहली बार आपस में भिड़ेंगे। दोनों टीमें 2023 के वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आमने-सामने हुई थीं। तब श्रीलंका ने ओमान को 98 रन पर ऑलआउट कर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया था।

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस बिल्कुल उलट रही है। श्रीलंका ने 55 में से 34 मैच जीते हैं, टीम ने 2014 में भारत को फाइनल हराकर टाइटल भी जीता था। वहीं ओमान 11 में से 2 ही मुकाबले जीत पाया।

10:46 AM12 फ़रवरी 2026

पाथुम निसांका श्रीलंका के बेस्ट बैटर

2024 के बाद खेले टी-20 मुकाबलों में पाथुम निसांका श्रीलंका के बेस्ट बैटर रहे हैं। उन्होंने 43 मैचों में 142.12 की स्ट्राइक रेट से 1363 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 107 रन रहा। बॉलिंग में मथीश पथिराना असरदार साबित हुए। उन्होंने 25 मैचों में 8.54 की इकोनॉमी से 40 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट रहा।

10:41 AM12 फ़रवरी 2026

अयान खान और शकील अहमद पर ओमान की उम्मीदें

ओमान की बल्लेबाजी अयान खान पर टिकी होगी। 2024 के बाद 20 मैचों में उन्होंने 258 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 45 रन है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 101.57 रहा है। शकील अहमद टीम के सबसे सफल बॉलर हैं। उन्होंने 35 मैचों में 6.65 की इकोनॉमी से 30 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट रहा।

10:37 AM12 फ़रवरी 2026

वेदर कंडीशन

कैंडी में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। टेम्परेचर 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा हल्की चलेगी और रात में ही बादल रह सकते हैं। हालांकि, मैच दिन में ही खत्म हो जाएगा।

10:36 AM12 फ़रवरी 2026

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

Google Preferred Source CTA
खबरें और भी हैं…

  • T20 वर्ल्डकप

    वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड 30 रन से हारा: गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके; रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रन बनाए

    गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके; रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रन बनाए|T-20 वर्ल्डकप,T-20 World Cup - Dainik Bhaskar

    0:58

  • T20 वर्ल्डकप

    नामीबिया के खिलाफ अभिषेक का खेलना मुश्किल: पेट की समस्या से जूझ रहे, बुमराह की वापसी तय; श्रीलंका के हसरंगा बाहर

    पेट की समस्या से जूझ रहे, बुमराह की वापसी तय; श्रीलंका के हसरंगा बाहर|T-20 वर्ल्डकप,T-20 World Cup - Dainik Bhaskar

    0:53

  • मुंबई इंडियंस ने विराट की टीम को नहीं दिया स्टेडियम: RCB ने डीवाई पाटिल स्टेडियम की डिमांड की थी, MI ने इनकार किया

    RCB ने डीवाई पाटिल स्टेडियम की डिमांड की थी, MI ने इनकार किया|T-20 वर्ल्डकप,T-20 World Cup - Dainik Bhaskar
  • T20 वर्ल्डकप

    टी-20 वर्ल्डकप- ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया: जम्पा और एलिस ने 4-4 विकेट झटके, स्टोयनिस ने 45 रन बनाए

    जम्पा और एलिस ने 4-4 विकेट झटके, स्टोयनिस ने 45 रन बनाए|T-20 वर्ल्डकप,T-20 World Cup - Dainik Bhaskar

    0:52

  • रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलने को तैयार: बोले-मेरा लक्ष्य देश के लिए ट्रॉफी जीतना है; BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड-B में रखा

    बोले-मेरा लक्ष्य देश के लिए ट्रॉफी जीतना है; BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड-B में रखा|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar
  • ICC इवेंट इतिहास का सबसे बड़ा ओपनिंग डे: व्यूअरशिप के रिकॉर्ड टूटे, टी-20 वर्ल्डकप के पहले दिन तीन मैच खेले गए थे

    व्यूअरशिप के रिकॉर्ड टूटे, टी-20 वर्ल्डकप के पहले दिन तीन मैच खेले गए थे|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar
  • T20 वर्ल्डकप

    ईशान किशन को प्रैक्टिस करते समय चोट लगी: अभिषेक भी बीमार; नामीबिया मैच से पहले टीम इंडिया की चिंता बढ़ी

    अभिषेक भी बीमार; नामीबिया मैच से पहले टीम इंडिया की चिंता बढ़ी|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar

    0:50

  • T20 वर्ल्डकप

    भारत का दूसरा मैच आज नामीबिया से: बीमार अभिषेक शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं सैमसन, जसप्रीत बुमराह भी वापसी करेंगे

    बीमार अभिषेक शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं सैमसन, जसप्रीत बुमराह भी वापसी करेंगे|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar

    1:04

  • T20 वर्ल्डकप

    IND vs NAM मैच से पहले विवाद: नामीबिया बोला- फ्लडलाइट में अभ्यास नहीं मिला; ICC ने कहा-समय बदलने की रिक्वेस्ट देरी से मिली

    नामीबिया बोला- फ्लडलाइट में अभ्यास नहीं मिला; ICC ने कहा-समय बदलने की रिक्वेस्ट देरी से मिली|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar
  • T20 वर्ल्डकप

    मुंबई में आज नेपाल vs इटली: दोनों पहली जीत की तलाश में, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार होगा सामना

    दोनों पहली जीत की तलाश में, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार होगा सामना|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar
  • T20 वर्ल्डकप

    आदिल रशीद इंग्लैंड के टॉप विकेट टेकर: गुरबाज ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया, पहली बार डबल सुपर ओवर हुआ; रिकार्ड्स

    गुरबाज ने 14वीं बार 50+ स्कोर बनाया, पहली बार डबल सुपर ओवर हुआ; रिकार्ड्स|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar

    1:10

  • T20 वर्ल्डकप

    इंडियन ओपनर अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में भर्ती: पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल खेलना मुश्किल

    पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल खेलना मुश्किल|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar

    0:53

  • IND Vs PAK विवाद सुलझाने में मुबाशिर उस्मानी की भूमिका: उस्मानी पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रहे; भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को

    उस्मानी पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रहे; भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar
  • T20 वर्ल्डकप

    साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया: 6 बॉल पर 24 रन चाहिए थे, अफगानिस्तान 19 रन ही बना सका

    6 बॉल पर 24 रन चाहिए थे, अफगानिस्तान 19 रन ही बना सका|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar

    0:49

  • लुधियाना में क्रिकेट की बारीकियां सीख वर्ल्ड-कप में डेब्यू किया: नेपाल के मल्ला ने पहली ही बॉल पर विकेट चटकाया, प्रिंसिपल बोले- PAU के स्टार

    नेपाल के मल्ला ने पहली ही बॉल पर विकेट चटकाया, प्रिंसिपल बोले- PAU के स्टार|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar

    0:36

  • T20 वर्ल्डकप

    साइफर्ट-एलन ने सबसे बड़ी साझेदारी की: दोनों के 100 सिक्स भी पूरे, पाकिस्तान ने 16 ओवर स्पिनर्स से फिंकवाए; रिकॉर्ड्स

    दोनों के 100 सिक्स भी पूरे, पाकिस्तान ने 16 ओवर स्पिनर्स से फिंकवाए; रिकॉर्ड्स|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar

    0:56

  • T20 वर्ल्डकप

    पाकिस्तान की दूसरी जीत, USA को 32 रन से हराया: साहिबजादा फरहान की फिफ्टी, बाबर ने 46 रन बनाए; उस्मान तारिक को 3 विकेट

    साहिबजादा फरहान की फिफ्टी, बाबर ने 46 रन बनाए; उस्मान तारिक को 3 विकेट|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar

    0:55

  • तेंदुलकर ने मोदी को बेटे की शादी का न्योता दिया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह और राहुल गांधी से भी मिले; PHOTOS

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह और राहुल गांधी से भी मिले; PHOTOS|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar
  • टी-20 वर्ल्ड कप में रोहतक के मयंक का दम: UAE टीम की तरफ से खेला, न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 गेंदों में बनाए 21 रन

    UAE टीम की तरफ से खेला, न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 गेंदों में बनाए 21 रन|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar
  • T20 वर्ल्डकप

    न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, UAE 10 विकेट से हारी: 174 का टारगेट 15.2 ओवर में चेज; एलन-सइफर्ट में रिकॉर्ड साझेदारी

    174 का टारगेट 15.2 ओवर में चेज; एलन-सइफर्ट में रिकॉर्ड साझेदारी|क्रिकेट,Cricket - Dainik Bhaskar

Google Preferred Source CTA
श्रीलंकाश्रीलंका225-5 (20.0)
VSलाइव
ओमानओमान23-2 (4.4)
ओमान को 92 गेंदों में 13.23 प्रति ओवर की औसत से 203 रन चाहिए

आज का राशिफल

मेष
Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar
मेष|Aries

पॉजिटिव: ग्रह स्थिति अनुकूल है। किसी पुरानी समस्या का हल निकालने में आपका प्रयास सफल रहेगा। आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे लाभ के साथ उत्साह भी बढ़ेगा। नेगेटिव: फैसलों में ज्यादा देरी न करें। जर…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

इलॉन मस्क की AI कंपनी चांद पर फैक्ट्री लगाएगी:साल के अंत तक कोडिंग की जरूरत खत्म होगी; मस्क ने बताया XAI का पूरा प्लान वॉशिंगटन21 मिनट पहले

  दुनिया के सबसे अमीर इंसान इलॉन मस्क चांद पर AI सैटेलाइट फैक्ट्री लगाएंगे। मस्क ने बताया कि वे इसके

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x