Home » विज्ञान और तकनीक » दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस की 2026 की रैंकिंग जारी कर दी गई है।

दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस की 2026 की रैंकिंग जारी कर दी गई है।

दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

एतिहाद एयरवेज फुल-सर्विस कैटेगरी में सबसे आगे है, जबकि HK एक्सप्रेस लो-कॉस्ट रैंकिंग में टॉप पर है। इस सूची में उन वैश्विक एयरलाइंस को जगह दी गई है, जो सुरक्षा मानकों, क्रू ट्रेनिंग और ऑपरेशनल अनुशासन में आगे हैं। यह रैंकिंग AirlineRatings.com द्वारा तैयार की गई है,

जिसमें दुनियाभर की सैकड़ों एयरलाइंस की समीक्षा कर टॉप 25 फुल-सर्विस और लो-कॉस्ट एयरलाइंस को चुना गया। इस साल किसी भी भारतीय एयरलाइन का नाम सूची में नहीं आया है। यह बदलाव पिछले साल से अलग है, जब इंडिगो लो-कॉस्ट कैटेगरी में 19वें स्थान पर थी।

दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस
दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस
रैंकिंग में इन बातों पर ज्यादा ध्यान दिया गया

2026 की रैंकिंग में खास तौर पर क्रू स्टैंडर्ड्स, ऑपरेशनल प्रैक्टिसेज़ और टर्बुलेंस प्रिवेंशन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। उल्लेखनीय है कि टर्बुलेंस यानी उड़ान के दौरान झटके, यात्रियों को चोट लगने का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, AirlineRatings की सीईओ शेरोन पीटरसन ने कहा कि दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस के बीच अंतर अब बहुत कम रह गया है और इसे बढ़ा-चढ़ाकर नहीं देखना चाहिए।

उन्होंने कहा, इस साल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शीर्ष एयरलाइंस के बीच अंतर बेहद मामूली है। फुल-सर्विस कैटेगरी में पहले से 14वें स्थान तक केवल चार अंकों से भी कम का अंतर है, जबकि शीर्ष छह एयरलाइंस के बीच अंतर सिर्फ 1.3 अंक का है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

त्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। बजट भाषण में कोई सीधा चुनावी ऐलान भी नहीं हुआ। सीतारमण लोकसभा में तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं जरूर, लेकिन इसी साल होने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव पर सीधा असर डालने वाली घोषणाएं नहीं कीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले बजट में वित्त मंत्री ने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों की बात कही और देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है। डिफेंस बजट की खास बात यह है कि हथियार खरीदी और सेना के आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस बार ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधे 22% की बढ़ोतरी है।

  त्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू ने 2008 में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को अपनी बेटियों की तस्वीरें भेजीं थी। यह खुलासा 2010 और 2011 के ईमेल्स से हुआ है

प्रिंस एंड्रयू की तरफ से एपस्टीन को 20 दिसंबर 2012 को एक कार्ड भेजा गया। इसमें कुल 4 तस्वीरें थीं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट,

ऑपरेशन सिंदूर के बाद के पहले बजट में देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.84 लाख करोड़

सीबीएसई बोर्ड सेंकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th)

सीबीएसई बोर्ड सेंकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड एग्जाम में भाग लेने जा रहे लाखों छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है

इसी वीक में CBSE 10th 12th Admit Card 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। स्टूडेंट्स स्कूल से प्राप्त

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x