1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले टेलीकॉम सेक्टर में उम्मीदों के बीच Vi के शेयर में जमकर खरीदारी हो रही है। हालांकि कंपनी की ओर से कोई नया स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग या तात्कालिक ट्रिगर नहीं आया, लेकिन बाजार की नजरें बजट पर टिकी हैं।
ब्रोकरेज हाउस Axis Securities ने अपने बजट 2026 नोट में कहा कि टेलीकॉम इंडस्ट्री लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम चार्ज पर जीएसटी राहत की मांग कर रही है। इसमें 18 फीसदी जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी करने या छूट देने की अपेक्षा शामिल है। इसके अलावा, आरसीएम देनदारियों पर आईटीसी उपयोग की अनुमति मिलने से कंपनियों के कैश फ्लो में सुधार हो सकता है।
5G-6G और PLI पर फोकस
Axis Securities के मुताबिक, आने वाले बजट में 5G विस्तार और 6G की तैयारी को लेकर पीएलआई स्कीम के विस्तार की भी उम्मीद है। वहीं, Cellular Operators Association of India का मानना है कि लाइसेंस फीस को मौजूदा 3 फीसदी से घटाकर 0.5–1 फीसदी किए जाने पर इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिलेगी।

for more latest news read ucfindianews







