Home » सामाजिक मुद्दे » बड़ों की अब भी बड़ी बात युवाओं के धमक दिखाने के बावजूद दिग्गजों का जलवा बरकरार

बड़ों की अब भी बड़ी बात युवाओं के धमक दिखाने के बावजूद दिग्गजों का जलवा बरकरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

विराट कोहली भले ही अब टीम इंडिया के लिए केवल एक फॉर्मेट में खेलते हों, क्रिकेट में उनकी बादशाहत के धूमिल होने का कोई संकेत नहीं दिखता. वनडे क्रिकेट में हाल की उनकी पारियां साबित करती हैं कि यह 37 वर्षीय क्रिकेटर भारत का बेहतरीन बल्लेबाज बना हुआ है और अगर फिटनेस तथा प्रेरणा ऐसी ही बनी रही तो वे सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.

दूसरे नंबर पर एम.एस. धोनी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के सालों बाद भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल दो महीने के लिए लौटने से प्रशंसकों की स्मृतियों में बने रहने में उन्हें मदद मिलती है.

भारत के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटरों के लिए ताजा देश का मिज़ाज सर्वे से संकेत मिलता है कि आने वाला आइसीसी मेंस टी20 विश्व कप लोगों के दिमाग में सबसे ऊपर है क्योंकि उसमें खेलने जा रही भारतीय टीम के तीन सदस्यों ने इस फेहरिस्त में जगह बनाई है—पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या, मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव और विस्फोटक युवा ओपनर अभिषेक शर्मा, जिन्होंने नंबर 6 पर आकर देश का मिज़ाज सर्वे में एंट्री मारी है. अलबत्ता टेस्ट और ओडीआइ कप्तान शुभमन गिल लंबे वक्त से खराब चल रहे फॉर्म के कारण खिसककर सातवें पायदान पर आ गए हैं.

इसमें हैरानी नहीं कि हाल में पहली बार महिला ओडीआइ विश्व चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी सबसे तेज चमक के साथ उभरी हैं. बाएं हाथ की शानदार बल्लेबाज और रन बनाने में टीम की सबसे भरोसेमंद स्मृति मांधना ने अगस्त 2025 के सर्वे के बाद प्रतिशत में खासी गिरावट के बावजूद शीर्ष स्थान कायम रखा है. सबसे लंबी छलांग लगाने वाली खिलाड़ी शेफाली वर्मा हैं, जिनके विश्व कप फाइनल में बल्ले और गेंद दोनों से मैच जिताने वाले योगदान ने उन्हें नंबर 2 पर पहुंचा दिया. यह जगह उन्होंने टीम की कप्तान और मध्यक्रम की रीढ़ हरमनप्रीत कौर की कीमत पर हासिल की, जो तीसरे पायदान पर खिसक गईं. उनके बाद हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा. ‘सुपर सेवन’ में उनके साथ क्रांति गौड़, विकेटकीपर ऋचा घोष और बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज भी शामिल हैं.

उधर, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने ऊंचे मापदंडों के हिसाब से इस औसत रहे साल में भी शीर्ष स्थान कायम रखा. क्लासिक फॉर्मेट में मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश की लोकप्रियता भी 2025 के आजमाइशी साल के बावजूद बढ़ती देखी गई.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

India vs Australia Women T20I Match LIVE Score: सीरीज डिसाइडर मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं। दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा है।

India vs Australia Women T20I Match LIVE Score: सीरीज डिसाइडर मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं। दोनों टीमें एक-एक

दिल्ली में BJP सरकार का एक साल; पांच बड़े वादों का क्या हुआ? दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में BJP ने जो वादे किए थे, उनमें से इन पांच का बड़े जोर-शोर से प्रचार किया गया था

  रेखा गुप्ता ने पिछले साल 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यानी बतौर मुख्यमंत्री

हिमाचल घूमना अब हो जाएगा महंगा; टूरिस्ट इंडस्ट्री को फायदा होगा या नुकसान? हिमाचल प्रदेश सरकार 1 अप्रैल 2026 से बाहर से आने वाले वाहनों की एंट्री फीस बढ़ाने जा रही है

  अगर आप आने वाले दिनों में कुल्लू-मनाली-शिमला यानी हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जेब थोड़ा ज्यादा

नीतीश का नया अंदाज दसवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा भले ही अतीत में बयानबाजी से भरी रही हो, मगर बिहार को नए सिरे से खड़ा करने के लिए वे इसे ठोस महत्वाकांक्षी पहलों से सहारा दे रहे

  शब-ए-बारात की छुट्टी का दिन था. विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए स्थगित था. मगर बिहार के मुख्यमंत्री

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x