Home » National News » बांग्लादेशी राष्ट्रपति का आरोप-यूनुस ने उन्हें हटाने की कोशिश की:विदेशी दौरे रद्द किए, अमेरिका से व्यापार समझौते की जानकारी भी नहीं दी

बांग्लादेशी राष्ट्रपति का आरोप-यूनुस ने उन्हें हटाने की कोशिश की:विदेशी दौरे रद्द किए, अमेरिका से व्यापार समझौते की जानकारी भी नहीं दी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने एक इंटरव्यू में अंतरिम सरकार के पूर्व मुखिया मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद बनी अंतरिम सरकार ने उन्हें हटाने की कोशिश की थी।

शाहबुद्दीन ने बताया कि 8 अगस्त 2024 को उन्होंने ही यूनुस को पद की शपथ दिलाई थी और यूनुस 16 फरवरी 2026 तक वास्तविक प्रधानमंत्री की तरह काम करते रहे।

उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार ने दो बार उनके विदेश दौरे रद्द कर दिए। एक बार कोसोवो जाने से रोका गया और दूसरी बार कतर के अमीर के निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय ने यह कहकर पत्र भेज दिया कि राष्ट्रपति व्यस्त हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें चुनाव से कुछ दिन पहले किए गए बांग्लादेश-अमेरिका व्यापार समझौते की जानकारी भी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी समझौते की जानकारी राष्ट्रपति को देना संवैधानिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन यूनुस ने ऐसा नहीं किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली:इसमें भारत पर 18% टैरिफ लगना था, अब ट्रम्प ने खुद ही ग्लोबल टैरिफ 15% किया

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (ITA) को लेकर होने वाली बैठक टल गई है। यह जानकारी न्यूज

वर्ल्ड अपडेट्स:ईरान का मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश, सब्जी मार्केट पर गिरा, पायलट समेत 4 लोगों की मौत

ईरान के इस्फहान प्रांत में मंगलवार को एक मिलिट्री हेलिकॉप्टर फल और सब्जी मार्केट पर गिर गया। हादसे में पायलट

अमेरिका का दावा-चीन ने 2020 में छिपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:6 साल में 400 परमाणु हथियार बनाए, 2030 तक 1000 से ज्यादा होंगे

अमेरिका और चीन के बीच परमाणु हथियारों को लेकर तनाव फिर से बढ़ गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर के टॉयलेट जाम:45 मिनट लाइन में लगना पड़ रहा, मरम्मत के लिए टेक्नीशियन और सैनिकों में झड़प

ईरान की तरफ बढ़ रहा अमेरिकी न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड फोर्ड एक अलग ही संकट से जूझ रहा है।

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x