21जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें भारत की बजाय श्रीलंका में मैच कराने की मांग की गई थी। BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह मांग रखी थी।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में सरकार का आधिकारिक रुख खिलाड़ियों को बताया जाएगा, साथ ही उनकी राय भी ली जाएगी। आसिफ नजरुल खिलाड़ियों को मौजूदा हालात और संभावित विकल्पों की पूरी जानकारी देंगे।
ICC बोर्ड की बैठक में 16 में से 14 सदस्य देशों ने BCB के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। सिर्फ पाकिस्तान ने समर्थन किया। ICC ने साफ किया कि टूर्नामेंट के शेड्यूल और वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा, हालांकि BCB को एक दिन का अतिरिक्त समय विचार के लिए दिया गया है।

Post Views: 43







