बीपीएससी की ओर से DSO/AD की मुख्य परीक्षा 29 और 30 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 47 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए कल उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को अवश्य संभाल कर रखे।

Post Views: 37







