Home » उद्योग और व्यापार » भारत की कच्चे तेल की रिफाइनिंग में निरंतर बढ़ती क्षमता के साथ रिफाइनरियों से पेट्रोकेमिकल उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है।

भारत की कच्चे तेल की रिफाइनिंग में निरंतर बढ़ती क्षमता के साथ रिफाइनरियों से पेट्रोकेमिकल उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है।

भारत की कच्चे तेल की रिफाइनिंग में निरंतर बढ़ती क्षमता
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘भारत की घरेलू पेट्रोकेमिकल मांग वैश्विक औसत का एक-तिहाई है। यह एक खास स्थिति है, क्योंकि हमारी कच्चे तेल की खपत वैश्विक औसत से तीन गुना बढ़ रही है। इसके बावजूद पेट्रोकेमिकल की मांग केवल एक तिहाई ही है। आगे चलकर एकीकृत रिफाइनरी पारंपरिक तरीके से रिफाइनिंग के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल का उत्पादन भी करेंगी।’

भारत का लक्ष्य वर्तमान 26 करोड़ टन प्रति वर्ष की रिफाइनिंग क्षमता को बढ़ाकर 30 करोड़ टन से अधिक करना है, ताकि वह विश्व का रिफाइनिंग हब बन सके। भारत के पास वर्तमान में वैश्विक स्तर पर चौथी सबसे बड़ी रिफाइनिंग क्षमता है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियां मौजूदा संयंत्रों की रिफाइनिंग क्षमता बढ़ा रही हैं और साथ ही ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल संयंत्र भी स्थापित कर रही हैं। भारत की ग्रीनफील्ड रिफाइनरीज पेट्रोकेमिकल उत्पादन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

भारत पेट्रोलियम की आंध्र प्रदेश में आने वाले समय में शुरू होने वाली रिफाइनरी का लक्ष्य 35 प्रतिशत का पेट्रोकेमिकल इंटेंसिटी इंडेक्स (पीआईआई) हासिल करना होगा। कंपनी ने अपनी 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘परिष्कृत उत्पादों और पेट्रोकेमिकल्स की अपेक्षित मांग वृद्धि को पूरा करने के लिए हम आंध्र प्रदेश में एक ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहे हैं, जिसे उच्च पेट्रोकेमिकल गहनता के साथ डिजाइन किया गया है।’

इस बीच, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कहा कि राजस्थान के बाड़मेर में उसकी चालू वित्त वर्ष 2025-26 में ही उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का पीआईआई 26 प्रतिशत होगा। इंडियन ऑयल भी अपनी पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता को वर्तमान 43 लाख टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 2030 तक 1.3 करोड़ टन प्रति वर्ष करने की योजना बना रही है। देशभर की अन्य रिफाइनरी में क्षमता वृद्धि भी पेट्रोकेमिकल उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है।

भारत की कच्चे तेल की रिफाइनिंग में निरंतर बढ़ती क्षमता
भारत की कच्चे तेल की रिफाइनिंग में निरंतर बढ़ती क्षमता

for more latest news read ucfindianews

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

त्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। बजट भाषण में कोई सीधा चुनावी ऐलान भी नहीं हुआ। सीतारमण लोकसभा में तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं जरूर, लेकिन इसी साल होने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव पर सीधा असर डालने वाली घोषणाएं नहीं कीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले बजट में वित्त मंत्री ने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों की बात कही और देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है। डिफेंस बजट की खास बात यह है कि हथियार खरीदी और सेना के आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस बार ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधे 22% की बढ़ोतरी है।

  त्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू ने 2008 में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को अपनी बेटियों की तस्वीरें भेजीं थी। यह खुलासा 2010 और 2011 के ईमेल्स से हुआ है

प्रिंस एंड्रयू की तरफ से एपस्टीन को 20 दिसंबर 2012 को एक कार्ड भेजा गया। इसमें कुल 4 तस्वीरें थीं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट,

ऑपरेशन सिंदूर के बाद के पहले बजट में देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.84 लाख करोड़

सीबीएसई बोर्ड सेंकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th)

सीबीएसई बोर्ड सेंकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड एग्जाम में भाग लेने जा रहे लाखों छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है

इसी वीक में CBSE 10th 12th Admit Card 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। स्टूडेंट्स स्कूल से प्राप्त

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x