Home » धर्म और संस्कृति » शारदीय नवलरात्रि2025, नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि, भोग, मंत्र और आरती

शारदीय नवलरात्रि2025, नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि, भोग, मंत्र और आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नवरात्रि के दूसरे दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है, जो वैराग्य, तपस्या और ज्ञान की देवी हैं। इस दिन, भक्त उनकी पूजा करते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं, और उन्हें मिसरी और पीले रंग की वस्तुएं अर्पित करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों की बाधाएं दूर होती। जानें नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजा विधि, मंत्र और आरती।

Shardiya Navratri 2025 Day 2 Puja
Bhramcharani Mata Puja Vidhi, Bhog, Aarti And Vrat Katha: नवरात्र के दूसरे मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन हैं। मां ब्रह्मचारिणी, वैराग्य, तपस्या और ज्ञान की देवी है। मां ब्रह्माचारमई देवी कठोर तपस्या और ब्रह्मचर्य का पालन करती हैं। ब्रह्माचारिणी मां के नाम का अर्थ दो शब्दों से मिलकर बना है पहले ब्रह्म यानी तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली है। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की तपस्या करने से व्यक्ति की सारी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही जीवन की तमाम कठिनाइयों से मुक्ति मिलती हैं। तो आइए जानते हैं नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, व्रत कथा, भोग, मंत्र और आरती।

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरुप

मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान और विद्या की देवी हैं उनकी उपासने करने वालों क सफलता और विजय की प्राप्ति होती है। मां ब्रह्मचारिणी की स्वरुप अत्यंत सरल, सशक्त और बेहद ही सुंदर है। मां ब्रह्मचारिणी सफेद रंग के वस्त्र धारण करती हैं। मां के एक हाथ में अष्टदल की माला और दूसरे हाछ में कमंडल है। मां ब्रह्मचारिणी समस्त सृष्टि के ज्ञान की स्वामिनी मानी जाती हैं।उनके हाथों में मौजूद अक्षयमाला और कमंडल शास्त्रों, तंत्र-मंत्र और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक हैं। माता का स्वभाव बहुत ही शांत हैं और वह बहुत ही दयालु हैं। कहते हैं कि मां ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों की भक्ति से जल्दी प्रसन्न होती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त मां दुर्गा की सच्चे मन से उपासना करता है और उनकी पूजा करता है उसकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

नवरात्रि के दूसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

यह दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप, माँ ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। सफेद रंग पवित्रता, शांति और सादगी का प्रतीक है। यह देवी के तपस्वी और शुद्ध रूप को दर्शाता है।

मां ब्रह्मचारिणी का पूजा मंत्र

दधाना करपद्माभ्याम्, अक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि, ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।
ओम ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।


मां ब्रह्मचारिणी का भोग

मां ब्रह्मचारिणी को मिसरी का भोग अधिक प्रिय हैं। इसलिए नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी को मिसरी का भोग लगाने से मानसिक शांति प्रदान होती है। साथ ही मां ब्रह्मचारिणी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। पीले रंग के फूल और फल अर्पित किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी को पीले रंग अर्पित करने से सफलता के साथ साथ मानसिक विकास मिलता है।

मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि

  • इस दिन सुबह उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और इसके बाद पूजा साथल पर गंगाजल से छिड़काव करें।
  • मां ब्रह्मचारिणी को पीला रंग प्रिय हैं। इसलिए इस दिन मां को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। साथ ही मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत से स्नान कराएं।
  • फिर घी का दीपक जलाएं और मां तो मिसरी का भोग लगाएं। फिर पीले फल, दूध से बनी पीले रंग की मिठाई आदि का भोग मां को अर्पित करें।
  • इसके बाद लौंग, बताशे और हवन की सामग्री से आहुति दें।
  • अंत में मां ब्रह्मचारिणी की आरती करें और फिर, “मां ब्रह्मचारिणी की जय” के जयकारे लगाएं।
  • पूजा के अंत में पान सुपारी अर्पित करें फिर शाम के समय मां ब्रह्मचाणिरी की आरती करें।

मां ब्रह्मचारिणी की आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
.
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
.
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
.
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
.
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
.
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
.
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
.
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
.
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
.
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जंग के माहौल में भारत ने 50 हजार लोगों को इजरायल भेजने पर सहमति क्यों जताई? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा का जो ज्वाइंट स्टेमेंट जारी हुआ है, उसके मुताबिक भारत अगले पांच सालों में 50,000 कामगार इजरायल भेजेगा

  “मैं यहां रोज़ी-रोटी कमाने आया था, लेकिन खतरनाक बमों और मिसाइलों के हमलों के बीच जान बचाना मुश्किल हो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों की लड़ाई में क्या तीसरा बाजी मारेगा? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सबसे बड़े दावेदार हैं लेकिन इनके बीच एक तीसरा चेहरा भी है

  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल इसी साल जुलाई में खत्म होने जा रहा है. उन्हें

आपकी जेब पर कैसे चोट लगा सकती है ईरान की जंग? अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने वैश्विक तेल बाजार में खलबली मचा दी है. भारत के लिए यह न केवल महंगाई का खतरा है, बल्कि खाड़ी देशों से आने वाले रेमिटेंस और व्यापार के लिए भी बड़ी चुनौती है

  अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से भारत की बेचैनी बढ़ गई है. भारत का नफा-नुकसान इस

लंबी रेस का पक्का फॉर्मूला सुधार की महत्वाकांक्षा और राजकोषीय विकल्पों से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, नौकरियों और निवेशकों के विश्वास तक बोर्ड ऑफ इंडिया टुडे इकोनॉमिस्ट्स (बाइट) ने 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट के वादों का व्यापक विश्लेषण किया है.

  प्र. आपकी राय में बजट में फोकस वाले तीन सबसे बड़े क्षेत्र कौन से हैं? ● नीलकंठ मिश्र: पहला और सबसे

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x