राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 18 घंटे तय किए गए हैं। लोकसभा में बहस की शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल करेंगे। कार्यसूची के अनुसार, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वड़िंग, एंटो एंटनी और जोतिमणि धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी (बुधवार) को जवाब देंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट से जुड़े सवालों पर 11 फरवरी को जवाब दे सकती हैं।
राज्यसभा में भाजपा सांसद सी सदानंदन मास्टर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। उनके अलावा BJP सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी प्रस्ताव का समर्थन करेंगी।

For more latest news read ucfindianews
Post Views: 5







