सोने और चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। MCX पर आज शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 22,000 रुपये की गिरावट आई। सोने की कीमत में भी 7,700 रुपये की गिरावट आई। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,67,501 रुपये पर खुली लेकिन जल्दी ही इसमें गिरावट आ गई। शुरुआती कारोबार में यह 22,000 रुपये से ज्यादा गिरावट के साथ 2,43,645 रुपये तक गिर गई।आई। सुबह 10.30 बजे यह 19,035 रुपये यानी 7.17 फीसदी गिरावट के साथ 2,46,617 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। तीन दिन में चांदी की कीमत में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।

For more latest news read ucfindianews
Post Views: 4







