Home » सामाजिक मुद्दे » दिल्ली विश्वविद्यालय मॉप अप राउंड 2025: 7000 सीटों के लिए 21000 आवेदन, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 सितंबर

दिल्ली विश्वविद्यालय मॉप अप राउंड 2025: 7000 सीटों के लिए 21000 आवेदन, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 सितंबर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Delhi University Mop Up Round 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम की लगभग सात हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए शुरू किए गए मॉप राउंड के तहत 21 हजार छात्रों ने दाखिला लेने के लिए आवेदन किया है। छात्रों के आवेदन के आधार पर कॉलेजों ने सोमवार से सीटों का ऑफर करना शुरू कर दिया है। कॉलेज 11 सितंबर तक ऑफर करेंगे। छात्रों के पास नियमित कॉलेजों में दाखिला लेने का यह अंतिम मौका है।

बीते सप्ताह डीयू ने बची सीटों के लिए मॉप अप राउंड की घोषणा की थी। इसमें दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर की अनिवार्यता नहीं है। छात्रों का दाखिला उनके बारहवीं के अंकों के आधार पर होगा। बारहवीं के अंकों के आधार पर ही कॉलेज सीट आवंटन का ऑफर कर रहे हैं। इससे पहले चार सितंबर को डीयू ने खाली सीटों की जानकारी जारी की थी। इसमें साइंस कोर्सेज समेत अन्य कोर्सेज की सीटें खाली हैं।

इनमें सामान्य श्रेणी से ज्यादा आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए ज्यादा विकल्प उपलब्ध है। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि चार से सात सितंबर तक छात्रों को खाली सीटों पर दाखिले लेने के लिए आवेदन करना था। विभिन्न कोर्सेज में अभी करीब 7 हजार तक सीटें खाली हैं। उसके लिए हमारे पास करीब 21 हजार आवेदन आए हैं।

13 तक छात्रों को करना होगा फीस का भुगतान

इस राउंड में सीटें भरने की जिम्मेदारी कॉलेजों को दी गई है। कॉलेज द्वारा ऑफर की गई सीट को स्वीकार कर छात्रों को 13 सितंबर तक फीस का भुगतान करना है। प्रो. गांधी ने बताया कि छात्रों के पास दाखिला लेने का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद जून से की गई स्नातक प्रोग्राम की दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

डीयू में स्नातक प्रोग्राम के लिए सत्र की शुरूआत हुए एक माह से अधिक का समय हो गया है। सत्र की शुरूआत एक अगस्त से हो गई थी और उसके साथ ही कक्षाएं भी शुरू हो गई थी। डीयू पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि एक छात्र को कई सीटें आवंटित हो सकती हैं, वह एक से अधिक आवंटन को स्वीकार कर कर सकता है लेकिन कॉलेज एक सीट आवंटन को ही स्वीकृत करेंगे। यदि किसी छात्र को एक समय में कॉलेज से कई सीट के लिए स्वीकृति मिलती है तो उसे एक का चयन करना होगा और उसके अनुसार भुगतान करना होगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

त्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। बजट भाषण में कोई सीधा चुनावी ऐलान भी नहीं हुआ। सीतारमण लोकसभा में तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं जरूर, लेकिन इसी साल होने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव पर सीधा असर डालने वाली घोषणाएं नहीं कीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले बजट में वित्त मंत्री ने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों की बात कही और देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है। डिफेंस बजट की खास बात यह है कि हथियार खरीदी और सेना के आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस बार ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधे 22% की बढ़ोतरी है।

  त्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू ने 2008 में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को अपनी बेटियों की तस्वीरें भेजीं थी। यह खुलासा 2010 और 2011 के ईमेल्स से हुआ है

प्रिंस एंड्रयू की तरफ से एपस्टीन को 20 दिसंबर 2012 को एक कार्ड भेजा गया। इसमें कुल 4 तस्वीरें थीं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट,

ऑपरेशन सिंदूर के बाद के पहले बजट में देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.84 लाख करोड़

सीबीएसई बोर्ड सेंकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th)

सीबीएसई बोर्ड सेंकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड एग्जाम में भाग लेने जा रहे लाखों छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है

इसी वीक में CBSE 10th 12th Admit Card 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। स्टूडेंट्स स्कूल से प्राप्त

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x