म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान के काम न मिलने वाले बयान पर सिंगर अनूप जलोटा ने प्रतिक्रिया देते हुए रहमान को सलाह दी है कि अगर उन्हें मुस्लिम होने की वजह से काम नहीं मिल रहा है, तो वे वापस हिंदू बन जाएं।
कंगना ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से रहमान का बयान पोस्ट कर लिखा था
प्रिय एआर रहमान जी, फिल्म इंडस्ट्री में मुझे बहुत भेदभाव और पक्षपात का सामना करना पड़ता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक केसरिया पार्टी का समर्थन करती हूं। लेकिन मुझे यह कहना ही पड़ेगा कि आपसे ज्यादा पूर्वाग्रही और नफरत से भरा इंसान मैंने आज तक नहीं देखा।
परेश रावल ने रहमान के सपोर्ट में पोस्ट किया था
रहमान द्वारा बयान को लेकर सफाई देने के बाद परेश रावल ने कंपोजर के सपोर्ट में पोस्ट किया था। एक्टर ने अपने X अकाउंट पर रहमान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “हम आपसे प्यार करते हैं सर, आप पर हमें गर्व हैं।”








