टीम इंडिया ने नंवबर 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिसंबर में श्रीलंका से टी-20 सीरीज खेली। भारत को इसमें 5-0 से जीत मिली। टीम अब फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 की सीरीज खेलेगी। फिर अप्रैल में साउथ अफ्रीका से खेलने के बाद टीम वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लैंड में ही होम टीम से भी टी-20 सीरीज खेलेगी।
साउथ अफ्रीका को फरवरी-मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है। टीम मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, फिर घर लौटकर भारत के खिलाफ 5 टी-20 खेलेगी। 17 और 19 अप्रैल को डरबन में 2 मैच होंगे। 22 और 25 अप्रैल को जोहान्सबर्ग में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं 27 अप्रैल को बेनोनी में आखिरी टी-20 होगा।

Post Views: 36







