Home » लाइफस्टाइल » हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या है जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या है जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लाइफस्टाइल डेस्क, हाई कोलेस्ट्रॉल आज एक आम समस्या बन गई है। अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से यह चुपके-चुपके नसों को ब्लॉक करता रहता है, जिसके कारण हार्ट अटैक का रिस्क काफी बढ़ जाता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित किया जा सकता है।

इस बारे में डॉ. अदिति शर्मा (इंटरनल मेडिसिन) ने बताया कि अक्सर लोगों को लगता कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या 40 के बाद होती है, लेकिन उनके पास कई कम उम्र के मरीज भी आते हैं, जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा होता है। ऐसे में इन फूड्स (Foods to Control Cholesterol) को डाइट शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल
हाई कोलेस्ट्रॉल

बादाम और अखरोट

ड्राई फ्रूट्स, खासकर बादाम और अखरोट, दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं। अखरोट ब्लड वेसल्स को फ्लेक्सिबल बनाए रखने में मदद करता है, जबकि बादाम गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है।

इसबगोल 

अक्सर पाचन के लिए इस्तेमाल होने वाला इसबगोल कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी बेजोड़ है। यह एक हाई क्वालिटी वाला फाइबर है। जब हम इसे खाते हैं, तो यह पित्त के साथ जुड़कर उसे शरीर से बाहर निकालता है। शरीर को नया पित्त बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिससे शरीर में इसका स्तर कम हो जाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल
हाई कोलेस्ट्रॉल
ग्रीन टी

अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी को अपनाएं। ग्रीन टी में कैटेचिन जैसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ग्रीन टी न केवल कोलेस्ट्रॉल के अब्जॉर्प्शन को कम करती है, बल्कि आर्टरीज में जमा होने वाले प्लाक को रोकने में भी मदद करती है। दिन में 2 कप ग्रीन टी दिल को जवान रखने के लिए काफी है।

for more latest news ucfindianews

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जरूरत की खबर- व्हाइट या ब्राउन शुगर, कौन-सी बेहतर:क्या डायबिटिक लोगों के लिए ब्राउन शुगर सेफ है, जानें दोनों के फायदे-नुकसान

जरूरत की खबर- व्हाइट या ब्राउन शुगर, कौन-सी बेहतर:क्या डायबिटिक लोगों के लिए ब्राउन शुगर सेफ है, जानें दोनों के

नेशनल (NATIONAL)

अरुणाचल की कबाक यानो ने माउंट एकांकागुआ पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया 1 फरवरी को भारतीय पर्वतारोही कबाक यानो ने

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप एनालिसिस:ग्रुप D में पिछली फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान, ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा। ICC के मेगा इवेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x