ठंड के मौसम में खांसी-जुकाम के मामले सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं. सर्दियों में खांसी होने पर लोग बिना डॉक्टर की सलाह के सीधे मेडिकल स्टोर जाकर आम जाकर आम दवा लेकर खा लेते है. आजकल सर्दी-खांसी की दवाइयां रंगीन पैक में आसानी से मिल जाती हैं और यह दवाइयां तुरंत आराम देने का भी वादा करती हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं कि ओवर-द-काउंटर दवा होने का मतलब यह पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
खांसी-जुकाम में अक्सर जिन ओवर-द-काउंटर दवाओं को खाते हैं, यह हमारी सेहत पर बुरा असर भी डालती है. डिकंजेस्टेंट, एंटीहिस्टामिन, डेक्सट्रोमेथॉर्फन, पैरासिटामोल और इबुप्रोफेन जैसी दवाओं का इस्तेमाल लोग उनसे होने वाले नुकसान के जाने बिना भारत में धड़ल्ले से करते हैं.
नाक में डालने वाला स्प्रे का आप अगर लगातार कुछ दिन इस्तेमाल करते हैं तो इससे सूजन और ज्यादा बढ़ सकती है.

for more latest news read ucfindianews







