राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है। PM मोदी ने दिल्ली के राज घाट पर गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी राज घाट पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
PM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

for more latest news read ucfindianews
Post Views: 16







