Home » राजनीति » कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है। शकील अहमद के राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद अब राशिद अल्वी ने भी पार्टी नेतृत्व पर सवाल

कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है। शकील अहमद के राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद अब राशिद अल्वी ने भी पार्टी नेतृत्व पर सवाल

कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कांग्रेस में अंतर्कलह दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। तिरुअनंतपुरम के सांसद शशि थरूर और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के महासचिव रह चुके शकील अहमद की टिप्पणी सेउपजा विवाद अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि अब वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भी पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर दिया है।

पार्टी के आंतरिक कामकाज पर चिंता जताते हुए अल्वी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से मिलने के लिए एड़ी चोटी एक करना पड़ता है, फिर भी उनसे मुलाकात नहीं होती है।

उन्होंने कहा, “मैंने शकील जी का बयान नहीं देखा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में एक बड़ी समस्या यह है कि मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कोई मंच नहीं है। नेताओं से मिलना आम तौर पर मुश्किल होता है। अगर लोगअपनी चिंताएं व्यक्त करना चाहते हैं, तो वे कहां जाएं? हर कोई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नहीं है। संवादहीनता की स्थिति निश्चित रूप से गंभीर है। यह कांग्रेस के भीतर एक बड़ी समस्याहै, और कई लोग शिकायत करते हैं कि पार्टी आला कमान से मिलना आसान नहीं है। संवाद की इस कमी को निश्चित रूप से दूर किया जाना चाहिए।”

कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है।
कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है।
पार्टी ने सबकुछ दिया, राहुल के खिलाफ बोलना शोभा नहीं देता’

आइएएनएस के अनुसार, शकील अहमद की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने उनके बयानों को अहसानफरामोशी करार देते हुए उन्हें नसीहत दी है।

उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने शकील अहमद को सब कुछ दिया, उन्हें केंद्रीय मंत्री, संचार मंत्री और राज्य नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी। इतना सम्मान मिलने के बाद भी ऐसी क्या नाराजगी थी कि वे पार्टी से अलग हो गए। पार्टी ने उन्हें हर संभव मौका दिया, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत सके।

for more latest news ucfindianews

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जंग के माहौल में भारत ने 50 हजार लोगों को इजरायल भेजने पर सहमति क्यों जताई? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा का जो ज्वाइंट स्टेमेंट जारी हुआ है, उसके मुताबिक भारत अगले पांच सालों में 50,000 कामगार इजरायल भेजेगा

  “मैं यहां रोज़ी-रोटी कमाने आया था, लेकिन खतरनाक बमों और मिसाइलों के हमलों के बीच जान बचाना मुश्किल हो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों की लड़ाई में क्या तीसरा बाजी मारेगा? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सबसे बड़े दावेदार हैं लेकिन इनके बीच एक तीसरा चेहरा भी है

  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल इसी साल जुलाई में खत्म होने जा रहा है. उन्हें

आपकी जेब पर कैसे चोट लगा सकती है ईरान की जंग? अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने वैश्विक तेल बाजार में खलबली मचा दी है. भारत के लिए यह न केवल महंगाई का खतरा है, बल्कि खाड़ी देशों से आने वाले रेमिटेंस और व्यापार के लिए भी बड़ी चुनौती है

  अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से भारत की बेचैनी बढ़ गई है. भारत का नफा-नुकसान इस

लंबी रेस का पक्का फॉर्मूला सुधार की महत्वाकांक्षा और राजकोषीय विकल्पों से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, नौकरियों और निवेशकों के विश्वास तक बोर्ड ऑफ इंडिया टुडे इकोनॉमिस्ट्स (बाइट) ने 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट के वादों का व्यापक विश्लेषण किया है.

  प्र. आपकी राय में बजट में फोकस वाले तीन सबसे बड़े क्षेत्र कौन से हैं? ● नीलकंठ मिश्र: पहला और सबसे

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x