बताया जा रहा है कि वह आज महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद के लिए शपथ ले सकती हैं।
इस बीच शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के शपथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने शनिवार को इस घटनाक्रम से खुद को दूर करते हुए कहा कि सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
दोनों गुटों को एकजुट करना भतीजे की इच्छा
शरद पवार ने आगे दावा किया, “दोनों गुटों को एकजुट करना उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार की इच्छा थी और वे इसके बारे में सोच थे। अब हमें लगता है कि उनकी इच्छा पूरी होनी चाहिए। अजीत पवार, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय के बारे में बातचीत शुरू की थी। विलय की तारीख भी तय हो गई थी- यह 12 तारीख (फरवरी) को तय था। दुर्भाग्य से, अजित उससे पहले हमें छोड़कर चले गए।”
एनसीपी नेताओं ने की थी मांग
गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं के एक वर्ग ने मांग की थी कि उन्हें देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली कैबिनेट में उनके दिवंगत पति का पद दिया जाए।

for more latest news read ucfindianews







