सोना-चांदी में अभी निवेश करें या बजट के बाद
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1 फरवरी 2026 के बजट से पहले एक साथ बड़ी खरीदारी करने से बचना ही सही रणनीति है। इसकी जगह किस्तों में निवेश का तरीका अपनाना चाहिए, ताकि कीमतों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम किया जा सके।
सोने-चांदी में निवेश के 2 तरीके
- फिजिकल गोल्ड-सिल्वर: भरोसेमंद ज्वेलर्स या बैंक से सोने-चांदी के सिक्के या बार खरीद सकते हैं। निवेश के लिहाज से 24 कैरेट सोने को सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि, इसे घर में रखने पर चोरी का डर रहता है। बैंक लॉकर में रखने पर अलग से किराया देना पड़ता है।
- गोल्ड-सिल्वर ETF: इसके लिए आपके पास एक डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। जैसे आप कंपनियों के शेयर खरीदते हैं, वैसे ही आप स्टॉक मार्केट से गोल्ड या सिल्वर ETF की यूनिट्स खरीद सकते हैं। यहां चोरी का कोई डर नहीं और शुद्धता की 100% गारंटी होती है।

सोना-चांदी खरीदना सस्ता हो सकता है।
Post Views: 9







