Home » सामाजिक मुद्दे » स्टडी:जिन नवजात शिशुओं में ताल समझने की क्षमता बेहतर, वे जल्दी बोलना सीखते हैं

स्टडी:जिन नवजात शिशुओं में ताल समझने की क्षमता बेहतर, वे जल्दी बोलना सीखते हैं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नवजात शिशु जन्म से ही संगीत की ताल समझने लगता है। यह खुलासा इटालियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने किया है। ‘पीएलओएस बायोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित स्टडी में बताया गया कि नवजात शिशु न सिर्फ रिद्म पहचानते हैं, बल्कि अगली बीट का अनुमान भी लगा लेते हैं।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर उषा गोस्वामी के अनुसार, यह शोध भाषा सीखने की प्रक्रिया को समझने में भी मदद करता है। जिन बच्चों की रिद्म समझने की क्षमता बेहतर होती है, वे भाषा जल्दी बोलना सीखते हैं।

कैसे किया शोध

49 नवजात शिशुओं पर ईईजी टेस्ट किया गया। बच्चों को सोते समय ईयरफोन से पियानो की धुनें सुनाई गईं। सिर पर सेंसर लगाए गए। संगीत में जानबूझकर ताल व धुन में बदलाव किए गए। जब ताल बदली, तो बच्चों के दिमाग में हैरानी के संकेत दिखे। लेकिन जब सुरों में बदलाव हुआ, तो खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।

गर्भ में ही वि​कसित हो जाती है ताल की समझ

वैज्ञानिकों का मानना है कि रिद्म की समझ गर्भ में ही विकसित होने लगती है। बच्चा मां की धड़कन सुनता है, जो लयबद्ध होती है। मां के चलने से पैदा होने वाली गति से भी समय और पूर्वानुमान का अहसास होता है। गर्भ के आखिरी महीनों में बाहरी संगीत की धुनें भले ही धुंधली सुनाई दें, लेकिन उनकी ताल बच्चे तक साफ पहुंचती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जंग के माहौल में भारत ने 50 हजार लोगों को इजरायल भेजने पर सहमति क्यों जताई? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा का जो ज्वाइंट स्टेमेंट जारी हुआ है, उसके मुताबिक भारत अगले पांच सालों में 50,000 कामगार इजरायल भेजेगा

  “मैं यहां रोज़ी-रोटी कमाने आया था, लेकिन खतरनाक बमों और मिसाइलों के हमलों के बीच जान बचाना मुश्किल हो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों की लड़ाई में क्या तीसरा बाजी मारेगा? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सबसे बड़े दावेदार हैं लेकिन इनके बीच एक तीसरा चेहरा भी है

  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल इसी साल जुलाई में खत्म होने जा रहा है. उन्हें

आपकी जेब पर कैसे चोट लगा सकती है ईरान की जंग? अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने वैश्विक तेल बाजार में खलबली मचा दी है. भारत के लिए यह न केवल महंगाई का खतरा है, बल्कि खाड़ी देशों से आने वाले रेमिटेंस और व्यापार के लिए भी बड़ी चुनौती है

  अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से भारत की बेचैनी बढ़ गई है. भारत का नफा-नुकसान इस

लंबी रेस का पक्का फॉर्मूला सुधार की महत्वाकांक्षा और राजकोषीय विकल्पों से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, नौकरियों और निवेशकों के विश्वास तक बोर्ड ऑफ इंडिया टुडे इकोनॉमिस्ट्स (बाइट) ने 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट के वादों का व्यापक विश्लेषण किया है.

  प्र. आपकी राय में बजट में फोकस वाले तीन सबसे बड़े क्षेत्र कौन से हैं? ● नीलकंठ मिश्र: पहला और सबसे

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x