Home » सामाजिक मुद्दे » क्या हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना से एक बार फिर BJP को हरा पाएंगे?

क्या हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना से एक बार फिर BJP को हरा पाएंगे?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हेमंत सोरेन सरकार मंईयां सम्मान की लाभार्थी महिलाओं को अब बिना किसी गारंटी के लोन देने जा रही है और इस घोषणा से BJP बेचैन है

बीते विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले यानी अगस्त 2024 में हेमंत सोरेन ने ‘मंईयां सम्मान योजना’ की घोषणा की. शुरुआत में 18 वर्ष से अधिक और 50 साल तक की महिलाओं को 1,000 रुपए दिए गए. जवाब में BJP ने 2,100 रुपए देने की बात की. नहले पर दहला मारते हुए हेमंत सरकार ने चुनाव की घोषणा से ठीक एक दिन पहले इसे कैबिनेट से पास कराकर 2,500 रुपए कर दिया. झारखंड में ऐसा कुछ पहली बार हो रहा था. पैसों की इस बारिश ने अपना असर दिखाया और 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार 54 सीटों के साथ सत्ता में आ गई.

ऐसा ही कुछ अब नगर निकाय चुनाव में होने की संभावना दिखने लगी है. चुनाव के बीच हेमंत सरकार ने एक बार फिर वैसी ही घोषणा कर दी है. इसे ‘मंईयां सम्मान 2.0’ कहा जा रहा है. दरअसल, बीते 8 फरवरी को हुई इस नई घोषणा के मुताबिक, मंईयां सम्मान की लाभार्थी महिलाओं को अब 20 हजार रुपए तक का लोन बैंक बिना किसी गारंटी के देने जा रहे हैं. यह उन्हें छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए दिया जाएगा. कर्ज की किस्तों को महिलाओं को पहले से मिल रही 2,500 रुपए प्रतिमाह की राशि से ही काट लिया जाएगा.

अगर एक ही परिवार में मंईयां सम्मान योजना की एक से ज्यादा लाभार्थी महिलाएं हैं, तो सभी को अलग-अलग 20 हजार का लोन मिलेगा. यानी योजना का लाभ हर पात्र महिला उठा सकेगी, चाहे वह एक ही घर में हो या अलग-अलग. इस योजना को लेकर राज्य सरकार के वित्त विभाग और बैंकर्स समिति के बीच सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है. बीते 7 फरवरी को हुई बैठक में बैंकों ने इस पहल में सहयोग देने पर सहमति जताई है. सरकार का मानना है कि महिलाओं को छोटे व्यवसाय के लिए पूंजी मिलने से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

बेचैन हुई BJP

चुनाव के बीच ऐसी घोषणा ने एक बार फिर BJP को बेचैन कर दिया है. पार्टी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. BJP के विधि विभाग के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा, “अभी 23 तारीख को पूरे प्रदेश में चुनाव होना है. तब तक आदर्श आचार संहिता लागू है. लेकिन सरकार को दिखाना है कि हम राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं मानते. चुनाव आयोग से हमने इसकी जांच कराने की मांग की है. आयोग ने भी इसे गंभीर मामला माना है.”

हालांकि, सरकार किसी भी जांच से बच निकलेगी, क्योंकि इस फैसले की लिखित या मौखिक जानकारी आधिकारिक तौर पर मीडिया को नहीं दी गई. दरअसल, बीते 7 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बैंक समिति के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने बैंकों को ऐसा करने का निर्देश दिया. ऐसे में यह सीधे तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला नहीं दिख रहा है.

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जंग के माहौल में भारत ने 50 हजार लोगों को इजरायल भेजने पर सहमति क्यों जताई? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा का जो ज्वाइंट स्टेमेंट जारी हुआ है, उसके मुताबिक भारत अगले पांच सालों में 50,000 कामगार इजरायल भेजेगा

  “मैं यहां रोज़ी-रोटी कमाने आया था, लेकिन खतरनाक बमों और मिसाइलों के हमलों के बीच जान बचाना मुश्किल हो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों की लड़ाई में क्या तीसरा बाजी मारेगा? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सबसे बड़े दावेदार हैं लेकिन इनके बीच एक तीसरा चेहरा भी है

  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल इसी साल जुलाई में खत्म होने जा रहा है. उन्हें

आपकी जेब पर कैसे चोट लगा सकती है ईरान की जंग? अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने वैश्विक तेल बाजार में खलबली मचा दी है. भारत के लिए यह न केवल महंगाई का खतरा है, बल्कि खाड़ी देशों से आने वाले रेमिटेंस और व्यापार के लिए भी बड़ी चुनौती है

  अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से भारत की बेचैनी बढ़ गई है. भारत का नफा-नुकसान इस

लंबी रेस का पक्का फॉर्मूला सुधार की महत्वाकांक्षा और राजकोषीय विकल्पों से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, नौकरियों और निवेशकों के विश्वास तक बोर्ड ऑफ इंडिया टुडे इकोनॉमिस्ट्स (बाइट) ने 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट के वादों का व्यापक विश्लेषण किया है.

  प्र. आपकी राय में बजट में फोकस वाले तीन सबसे बड़े क्षेत्र कौन से हैं? ● नीलकंठ मिश्र: पहला और सबसे

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x