Home » सामाजिक मुद्दे » T20 वर्ल्डकप केशव महाराज को एक ओवर में 3 विकेट:भारत पर ओवर रेट की पेनल्टी, डेविड मिलर ने दुबे का कैच छोड़ा; टॉप मोमेंट्स

T20 वर्ल्डकप केशव महाराज को एक ओवर में 3 विकेट:भारत पर ओवर रेट की पेनल्टी, डेविड मिलर ने दुबे का कैच छोड़ा; टॉप मोमेंट्स

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान भारत को पहली हार का सामना करना पड़ गया। रविवार को साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए। भारत 111 रन ही बना सका।

केशव महाराज ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटक लिए। ओवर रेट पेनल्टी के कारण भारत को आखिरी ओवर में 5 खिलाड़ी 30 यार्ड सर्कल के अंदर खड़े करने पड़े। हार्दिक पंड्या ने रन आउट का मौका गंवाया, वहीं डेविड मिलर ने शिवम दुबे को जीवनदान दे दिया।

IND vs SA मैच के टॉप मोमेंट्स…

1. भारत पर ओवर रेट की पेनल्टी लगी टॉस हारकर पहले बॉलिंग करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर पूरे करने के लिए निर्धारित 85 मिनट में 19 ओवर भी नहीं फेंक सकी। इस कारण टीम को आखिरी ओवर के लिए 4 की बजाय 5 खिलाड़ी 30 यार्ड सर्कल के अंदर खड़े करने पड़े। इसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा और टीम ने 20वें ओवर में 20 रन खर्च कर दिए।

2. हार्दिक ने रन आउट का मौका गंवाया

20वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने रन आउट का मौका भी गंवा दिया। ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक ने यॉर्कर फेंकी, स्टब्स ने लॉन्ग ऑन की ओर गेंद पुश की और 2 रन के लिए दौड़ पड़े। स्टब्स तो स्ट्राइकर एंड पर पहुंच गए, लेकिन कगिसो रबाडा नॉन स्ट्राइकर एंड पर नहीं पहुंच पाए। फील्डर ने गेंद थ्रो की, लेकिन हार्दिक गेंद नहीं पकड़ पाए। अगर वे गेंद पकड़कर स्टंप्स को मार देते तो रबाडा आउट हो जाते।

3. स्टब्स ने 2 छक्के लगाकर खत्म की पारी

साउथ अफ्रीका की बैटिंग के दौरान हार्दिक पंड्या गेंदबाजी से 20वां ओवर फेंकने आए। स्टब्स ने शुरुआती 2 गेंदों पर 2 डबल लिए, फिर तीसरी गेंद पर चौका लगा दिया। अगली गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर गई, लेकिन स्टब्स ने रन नहीं लिया। उन्होंने फिर अगली 2 गेंदों पर छक्के लगाए और टीम का स्कोर 187 रन तक पहुंचा दिया। स्टब्स ने 24 गेंद पर 44 रन बनाए।

4. केशव महाराज को एक ओवर में 3 विकेट

साउथ अफ्रीका के लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने पारी के 15वें ओवर में 3 विकेट झटक लिए। तीनों विकेट कैच के रूप में रहे और हर बार कैच ट्रिस्टन स्टब्स ने ही पकड़ा।

  • ओवर की पहली गेंद महाराज ने गुड लेंथ पर ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। हार्दिक ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन लॉन्ग ऑफ पोजिशन पर स्टब्स ने बेहतरीन जगलिंग कैच पकड़ लिया। हार्दिक ने 17 गेंद पर 18 रन बनाए।
  • ओवर की तीसरी गेंद महाराज ने गुड लेंथ पर फिर एक बार ऑफ स्टंप के बाहर रखी। रिंकू सिंह बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन लॉन्ग ऑन पर स्टब्स के हाथों ही कैच हो गए। वे खाता भी नहीं खोल सके।
  • ओवर की आखिरी गेंद महाराज ने गुड लेंथ पर स्टंप्स की ओर फेंकी। अर्शदीप सिंह छक्का लगाने गए, लेकिन लॉन्ग ऑन पर स्टब्स को ही कैच दे बैठे। वे 1 रन ही बना पाए।

    5. डेविड मिलर ने शिवम दुबे का कैच छोड़ा

    भारत की बैटिंग के 16वें ओवर में शिवम दुबे को जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल कगिसो रबाडा ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। दुबे बड़ा शॉट लगाने गए, लेकिन गेंद कवर्स की दिशा में खड़ी हो गई। मिलर ने गेंद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। जीवनदान के वक्त दुबे 32 रन के स्कोर पर थे, उन्होंने 42 रन बनाए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जंग के माहौल में भारत ने 50 हजार लोगों को इजरायल भेजने पर सहमति क्यों जताई? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा का जो ज्वाइंट स्टेमेंट जारी हुआ है, उसके मुताबिक भारत अगले पांच सालों में 50,000 कामगार इजरायल भेजेगा

  “मैं यहां रोज़ी-रोटी कमाने आया था, लेकिन खतरनाक बमों और मिसाइलों के हमलों के बीच जान बचाना मुश्किल हो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों की लड़ाई में क्या तीसरा बाजी मारेगा? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सबसे बड़े दावेदार हैं लेकिन इनके बीच एक तीसरा चेहरा भी है

  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल इसी साल जुलाई में खत्म होने जा रहा है. उन्हें

आपकी जेब पर कैसे चोट लगा सकती है ईरान की जंग? अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने वैश्विक तेल बाजार में खलबली मचा दी है. भारत के लिए यह न केवल महंगाई का खतरा है, बल्कि खाड़ी देशों से आने वाले रेमिटेंस और व्यापार के लिए भी बड़ी चुनौती है

  अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से भारत की बेचैनी बढ़ गई है. भारत का नफा-नुकसान इस

लंबी रेस का पक्का फॉर्मूला सुधार की महत्वाकांक्षा और राजकोषीय विकल्पों से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, नौकरियों और निवेशकों के विश्वास तक बोर्ड ऑफ इंडिया टुडे इकोनॉमिस्ट्स (बाइट) ने 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट के वादों का व्यापक विश्लेषण किया है.

  प्र. आपकी राय में बजट में फोकस वाले तीन सबसे बड़े क्षेत्र कौन से हैं? ● नीलकंठ मिश्र: पहला और सबसे

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x