नेशनल (NATIONAL)
1. यूपी में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी
22 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।
- रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी।
- 180 किमी प्रति घंटे डिजाइन स्पीड के साथ नमो भारत देश की पहली रैपिड रेल है।
- रैपिड रेल मेरठ के मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी। इसमें मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशनों होंगे, जबकि पूरे नमो भारत कॉरिडोर में 24 स्टेशन होंगे।
- पूरे सफर में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड होगा।
- परियोजना पर दिल्ली मेट्रो और RRTS नेटवर्क की कुल लंबाई 743 किमी हो गई है।
- पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ रैपिड रेल में सफर किया।
- पीएम ने 12,930 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया।
टिटनेस और डिप्थीरिया की स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च
21 फरवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कसौली में टिटनेस और डिप्थीरिया की स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च की।
- वैक्सीन के औपचारिक लॉन्च के बाद अब इसे यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम यानी UIP में शामिल किया जाएगा।
- केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) अप्रैल 2026 तक UIP को 55 लाख वैक्सीन डोज उपलब्ध कराएगा।
- आने वाले सालों में उत्पादन और बढ़ाकर देशभर में टीकाकरण अभियान को और मजबूत किया जाएगा।
- स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने बताया कि भारत ने वैक्सीन मैत्री पहल के तहत लगभग 100 देशों को स्वदेशी कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई थी, जिसमें से 48 देशों को मुफ्त वैक्सीन दी गई।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
4. भारत-ब्राजील में MSME कोऑपरेशन के लिए MoU साइन
21 फरवरी को भारत और ब्राजील ने माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज यानी MSMEs के क्षेत्र में एक MoU साइन किया।
- पीएम नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डिसिल्वा ने MoU पर साइन किए।
- समझौते का उद्देश्य दोनों देशों की कंपनियों को एक-दूसरे के बाजार, नीतियों और चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझना है, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ सके।
- भारत और ब्राजील आने वाले 5 वर्षों में 20 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार लक्ष्य रख रहे हैं।
- समझौते के तहत दोनों देश MSMEs से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने और दोनों देशों के छोटे उद्यमों के फायदे के एक मंच देंगे।

Post Views: 115








