Home » सामाजिक मुद्दे » ISRO का 2026 का पहला मिशन PSLV-C62 विफल, तीसरे चरण में आई तकनीकी खराबी

ISRO का 2026 का पहला मिशन PSLV-C62 विफल, तीसरे चरण में आई तकनीकी खराबी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का साल 2026 का पहला मिशन PSLV-C62 असफल हो गया। यह रॉकेट 12 जनवरी को सुबह 10.18 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 16 सैटेलाइट्स को लेकर लॉन्च किया गया था। हालांकि, उड़ान के दौरान रॉकेट के तीसरे चरण (थर्ड स्टेज) में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके चलते मिशन अपने तय मार्ग से भटक गया।

ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि तीसरे चरण में आई समस्या के कारण रॉकेट सैटेलाइट्स को निर्धारित कक्षा में स्थापित नहीं कर सका और मिशन को बीच में ही रोकना पड़ा।

इस मिशन के तहत EOS-N1 (अन्वेषा) और 14 अन्य सैटेलाइट्स को 512 किलोमीटर की ऊंचाई पर सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट (SSO) में स्थापित किया जाना था। इसके अलावा, योजना के अनुसार रॉकेट के चौथे चरण (PS4 स्टेज) को दोबारा चालू कर उसे धरती की ओर मोड़ा जाना था। इसी चरण में स्पेन के एक स्टार्टअप का KID (केस्ट्रल इनिशियल टेक्नोलॉजी डेमोनस्ट्रेटर) कैप्सूल अलग होकर अपने प्रयोग को पूरा करता, लेकिन मिशन विफल होने के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 18 मई 2025 को ISRO का PSLV-C61 मिशन तकनीकी खराबी के कारण तीसरे चरण में ही असफल हो गया था। उस मिशन में EOS-09 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को 524 किलोमीटर की सन-सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट में स्थापित किया जाना था।

हालांकि हालिया असफलताओं के बावजूद, PSLV को दुनिया के सबसे भरोसेमंद रॉकेटों में गिना जाता है। ISRO का यह रॉकेट अब तक 63 उड़ानें पूरी कर चुका है, जिनमें चंद्रयान-1, मंगलयान (MOM), आदित्य-L1 और एस्ट्रोसैट जैसे महत्वपूर्ण मिशन शामिल हैं। वर्ष 2017 में PSLV ने एक ही मिशन में 104 सैटेलाइट लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था।

ISRO ने कहा है कि मिशन की विफलता के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी, ताकि भविष्य के अभियानों में ऐसी तकनीकी खामियों को दूर किया जा सके।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

त्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। बजट भाषण में कोई सीधा चुनावी ऐलान भी नहीं हुआ। सीतारमण लोकसभा में तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं जरूर, लेकिन इसी साल होने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव पर सीधा असर डालने वाली घोषणाएं नहीं कीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले बजट में वित्त मंत्री ने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों की बात कही और देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है। डिफेंस बजट की खास बात यह है कि हथियार खरीदी और सेना के आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस बार ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधे 22% की बढ़ोतरी है।

  त्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू ने 2008 में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को अपनी बेटियों की तस्वीरें भेजीं थी। यह खुलासा 2010 और 2011 के ईमेल्स से हुआ है

प्रिंस एंड्रयू की तरफ से एपस्टीन को 20 दिसंबर 2012 को एक कार्ड भेजा गया। इसमें कुल 4 तस्वीरें थीं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट,

ऑपरेशन सिंदूर के बाद के पहले बजट में देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.84 लाख करोड़

सीबीएसई बोर्ड सेंकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th)

सीबीएसई बोर्ड सेंकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड एग्जाम में भाग लेने जा रहे लाखों छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है

इसी वीक में CBSE 10th 12th Admit Card 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। स्टूडेंट्स स्कूल से प्राप्त

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x