Home » National News » T20 वर्ल्डकप अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में एडमिट:पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल मैच खेलना मुश्किल स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले

T20 वर्ल्डकप अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में एडमिट:पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल मैच खेलना मुश्किल स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
T20 वर्ल्डकप

अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में एडमिट:पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल मैच खेलना मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उनका गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है। PTI ने बुधवार सुबह अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभिषेक पिछले दो दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं।

BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया कि अभिषेक को पेट के इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या की सही जानकारी के लिए कुछ जांच की जा रही हैं। यह अभी साफ नहीं है कि उन्हें आज डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं। फिलहाल, नामीबिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।

अभिषेक को पेट की समस्या होने की जानकारी पहले से थी। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान जब वे फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे, तब भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की थी कि वे पेट की परेशानी से उबर रहे हैं। डोशेट ने कहा था, उनके पेट में थोड़ी दिक्कत है। हमें उम्मीद है कि वे दो दिन में अगले मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

सैमसन और ईशान करेंगे ओपनिंग अगर अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो भारत के पास संजू सैमसन से ओपनिंग कराने का विकल्प है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद संजू को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन ने रिप्लेस कर दिया था।

टेन डोशेट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम अभिषेक की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं। उनकी उपलब्धता के आधार पर टीम संयोजन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

स्टडी:जिन नवजात शिशुओं में ताल समझने की क्षमता बेहतर, वे जल्दी बोलना सीखते हैं

नवजात शिशु जन्म से ही संगीत की ताल समझने लगता है। यह खुलासा इटालियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका ने हमारा इस्तेमाल किया:मतलब निकलने पर टॉयलेट पेपर की तरह फेंका; साथ देने की कीमत आज भी चुका रहे

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका ने हमारा इस्तेमाल किया:मतलब निकलने पर टॉयलेट पेपर की तरह फेंका; साथ देने की कीमत

चांदी आज ₹5,435 बढ़ी, कीमत ₹2.59 लाख प्रति किलो:दो दिन में ₹14,141 महंगी; सोना ₹1,379 बढ़कर ₹1.56 लाख पर पहुंचा

चांदी-सोने के दाम में आज 10 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x