गुजरात जायंट्स 7 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है, हालांकि उसका नेट रन रेट -0.271 है। मुंबई इंडियंस 7 मैच खेलकर 3 जीत दर्ज की हैं और 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जहां मुंबई का नेट रन रेट +0.146 है।
GG के खिलाफ MI ने सभी मुकाबले जीते
मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में मुंबई का दबदबा साफ नजर आता है। दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस ने सभी 8 मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात जायंट्स को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। दोनों टीमों का इस सीजन दूसरा बार सामना होगा। पिछले मैच में मुंबई ने गुजरात को 7 विकेट से हराया था।
हरमनप्रीत कौर टॉप बैटर
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस सीजन टीम की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 मैचों में 260 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 74 रन उनका बेस्ट स्कोर है। अमेलिया कर मुंबई की टॉप बॉलर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जिसमें 24 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

for more latest read ucfindianews







