Home » सामाजिक मुद्दे » फूड ब्रांड अपने बड़े-बड़े दावों से आपको कैसे गुमराह कर रहे?

फूड ब्रांड अपने बड़े-बड़े दावों से आपको कैसे गुमराह कर रहे?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

फूड लेबलिंग कंपनी लेबलब्लाइंड ने 227 ब्रांडों के 586 पैकेटबंद फूड प्रोडक्ट पर की गई रिसर्च में पाया है कि आधे से ज्यादा प्रोडक्ट की पैकेजिंग में किए गए दावे गलत हैं या गुमराह करने वाले हैं

आजकल फूड प्रोडक्ट के पैकेट सूचनाओं से लबालब होते हैं. इन पर बड़े-बड़े अक्षरों में सामग्री, न्यूट्रिशन जानकारी और मार्केटिंग के आकर्षक शब्द छपे मिलते हैं. फूड कंपनियां अपने प्रोडक्ट को ‘सबसे बेहतर’ या ‘हेल्थ के लिए फायदेमंद’ साबित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती हैं.

हालांकि, AI-आधारित डिजिटल फूड लेबलिंग कंपनी लेबलब्लाइंड ( LabelBlind) ने अपनी 2025–26 रिसर्च में इस इंडस्ट्री की सच्चाई उजागर कर दी है. कंपनी ने 227 ब्रांडों के 586 पैकेटबंद उत्पादों (18 कैटेगरी में) पर 5,058 दावों का विश्लेषण किया. रिजल्ट चौंकाने वाला था.

कुल 33.6 फीसद दावे या तो पूरी तरह नियम और मापदंडों को पूरी करने वाले नहीं थे या बिना पर्याप्त सबूत के थे. यानी हर तीन में से एक दावा नियमों पर खरा नहीं उतरता या भ्रामक हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी दावे तो और भी ज्यादा समस्या वाले पाए गए.

कई मामलों में कंपनियां भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों, भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रही हैं.

कंपनी की रिसर्च में कुल 5,058 दावों का विश्लेषण किया गया. दावों को देखकर ही समझा जा सकता है कि पैकेजिंग पर ये कंपनियां जरूरत से ज्यादा दावे कर रही हैं. हर प्रोडक्ट पर औसतन आठ से नौ दावे थे, जबकि प्रोटीन पाउडर जैसे प्रोडक्ट में तो न्यूट्रिशन और स्वास्थ्य को लेकर 17 से ज्यादा दावे किए गए थे.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आखिर भारत के लिए अपना देसी AI क्यों जरूरी है? दुनिया के सबसे लोकप्रिय AI प्लेटफॉर्म विदेशी लॉजिक और डेटा पर तैयार हुए हैं और इनका नियंत्रण भी विदेशी जमीन से होता है

ग्लोबल टेक पावर हाउस होने के नाते भारत में यह सवाल जोरों से उठ रहा है कि क्या हम सचमुच

कल्याण नहीं, अधिकार: भारत को अब एक समान राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन दर अपनानी ही होगी भारत में आज दिव्यांग आबादी 4.5 से 5 करोड़ के बीच है और इसमें से महज 40-45 फीसदी पात्र व्यक्तियों को ही दिव्यांग पेंशन मिलती है

भारत एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां उसके कल्याणकारी राज्य की असली परीक्षा हो रही है. आयुष्मान भारत, जैम

ग्रोथ की लहरों पर सवार टैक्स कटौती, जीएसटी में राहत और ब्याज दरें घटने से खपत बढ़ी और ग्रोथ ऊपर चढ़ी. ऐसे में अर्थव्यवस्था को लेकर जन भावना उम्मीदों से भरी. महंगाई दर भी कम है यानी गोल्डीलॉक मोमेंट (ग्रोथ ज्यादा, महंगाई कम) बना हुआ है. लेकिन रोजगार के मोर्चे पर अब भी काले बादल मंडरा रहे.

  नए साल के आगाज के साथ ही भारत वृद्धि या ग्रोथ की राह पर मजबूती से आगे बढ़ता लग

बेहतर भारत के लिए बढ़ती चाह भारतीयों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार से लड़ाई और इन्फ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर तो तरक्की हुई है लेकिन एआइ, नए लेबर कानून और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर राय बंटी हुई

  जनवरी 2026 का इंडिया टुडे देश का मिज़ाज सर्वे ऐसे भारत की तस्वीर पेश करता है, जो बदलाव को

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x