पाकिस्तान आज टी-20 वर्ल्ड कप में करो या मरो मैच खेलेगा। टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा। शनिवार को कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है या फिर कीवियों को टॉप-4 में एंट्री मिलेगी। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6.30 बजे होना है।
दरअसल, शुक्रवार रात को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इससे पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा है। अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 64 प्लस रन की जीत हासिल करनी होगी। अगर पाकिस्तान ने बाद में बैटिंग की तो टारगेट 13.1 ओवर में हासिल करना होगा।

श्रीलंका के खिलाफ बहुत आगे है पाकिस्तान श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 17 में पाकिस्तान और 12 में श्रीलंका को जीत मिली। दोनों टीमें 2026 में दांबुला के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब श्रीलंका ने 14 रन से मुकाबला जीत लिया था।








