Home » सामाजिक मुद्दे » तिब्बत के बौद्ध मठों में नाबालिगों की एंट्री पर बैन, लेकिन इससे भारत क्यों चिंता में?

तिब्बत के बौद्ध मठों में नाबालिगों की एंट्री पर बैन, लेकिन इससे भारत क्यों चिंता में?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारत तिब्बत को चीन का हिस्सा मानता है लेकिन वहां से आए शरणार्थियों को अपने धर्म और रीति-रिवाजों के पालन की पूरी आजादी देता है

अब जब चीन ने नाबालिग तिब्बतियों पर बौद्ध मठों में जाने से रोक लगा दी है, इस फैसले पर दुनियाभर का ध्यान जाना तय है. आलोचकों का मानना है कि यह तिब्बत की धार्मिक और सांस्कृतिक आत्मा पर हमले जैसा है. तिब्बती सूत्रों से पता चल रहा है कि इस नियम का सख्ती से पालन हो रहा है. खासकर सर्दियों के मौसम में, जब ज्यादातर परिवार मठों और अन्य पवित्र जगहों पर तीर्थ के लिए जाते हैं.

तिब्बती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मठों के बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनका काम अंदर जाने का प्रयास कर रहे बच्चों और किशोरों को रोकना है, भले ही वे अपने माता-पिता के साथ हों. कहा जा रहा है कि यह एक बड़े राष्ट्रव्यापी सिस्टम का हिस्सा है, जिसके मुताबिक नाबालिगों को धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की पूरी छूट नहीं है. प्रशासन का भी कहना है कि बच्चों को धार्मिक प्रभाव से दूर रखना अनिवार्य है, जिससे उनकी शिक्षा और राजनीतिक चुनाव स्टेट पॉलिसी के अनुकूल हों.

भारत पर इसके असर सिर्फ मानवीय ही नहीं, बल्कि रणनीतिक और सामाजिक-राजनीतिक होंगे. भारत निर्वासित तिब्बतियों की एक बड़ी जनसंख्या को शरण देता है, खासकर हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में. धर्मशाला (हिमाचल) और बैलाकुप्पे (कर्नाटक) में तो विदेशों में बसे तिब्बती भी बड़ी संख्या में आते हैं. वजह न सिर्फ तिब्बती बौद्ध शिक्षा लेना है, बल्कि यह डर भी है कि तिब्बत में अब तमाम बौद्ध परम्पराएं विलुप्त होने का खतरा झेल रही हैं जबकि भारत ने उन्हें बचाकर रखा है.

तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च गुरु दलाई लामा 1959 से धर्मशाला में निर्वासन में रह रहे हैं. भारत आधिकारिक रूप से तिब्बत ऑटोनॉमस क्षेत्र को चीन गणराज्य  का हिस्सा मानता है, पर साथ ही तिब्बती प्रवासी समुदाय को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को बचाने-बढ़ाने करने की अनुमति भी देता है. इसी दोहरी रणनीति के चलते ही भारत लंबे समय से सावधानी के साथ संतुलन बनाकर रख सका है.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

UCF India News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जंग के माहौल में भारत ने 50 हजार लोगों को इजरायल भेजने पर सहमति क्यों जताई? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा का जो ज्वाइंट स्टेमेंट जारी हुआ है, उसके मुताबिक भारत अगले पांच सालों में 50,000 कामगार इजरायल भेजेगा

  “मैं यहां रोज़ी-रोटी कमाने आया था, लेकिन खतरनाक बमों और मिसाइलों के हमलों के बीच जान बचाना मुश्किल हो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों की लड़ाई में क्या तीसरा बाजी मारेगा? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सबसे बड़े दावेदार हैं लेकिन इनके बीच एक तीसरा चेहरा भी है

  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल इसी साल जुलाई में खत्म होने जा रहा है. उन्हें

आपकी जेब पर कैसे चोट लगा सकती है ईरान की जंग? अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने वैश्विक तेल बाजार में खलबली मचा दी है. भारत के लिए यह न केवल महंगाई का खतरा है, बल्कि खाड़ी देशों से आने वाले रेमिटेंस और व्यापार के लिए भी बड़ी चुनौती है

  अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से भारत की बेचैनी बढ़ गई है. भारत का नफा-नुकसान इस

लंबी रेस का पक्का फॉर्मूला सुधार की महत्वाकांक्षा और राजकोषीय विकल्पों से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, नौकरियों और निवेशकों के विश्वास तक बोर्ड ऑफ इंडिया टुडे इकोनॉमिस्ट्स (बाइट) ने 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट के वादों का व्यापक विश्लेषण किया है.

  प्र. आपकी राय में बजट में फोकस वाले तीन सबसे बड़े क्षेत्र कौन से हैं? ● नीलकंठ मिश्र: पहला और सबसे

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x